Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Feb 04, 2022
अंतिम तिथि :
Feb 20, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सभी को सस्ती कीमतों पर अच्छी किस्म की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के ...

सभी को सस्ती कीमतों पर अच्छी किस्म की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) को रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा नवंबर, 2008 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत, जनऔषधि केंद्रों के नाम से चर्चित, समर्पित आउटलेट जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए देशभर में खोले गए हैं।

"जन औषधि दिवस 2022" के अंतर्गत फार्मास्युटिकल विभाग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी नवोदित कलाकारों को आमंत्रित करता है। इस परियोजना के साथ छात्रों को जोड़ने और जेनेरिक दवाओं के लाभ के बारे में अधिक जागरुक करने के लिए भारतीय औषधि और चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई), प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के कार्यान्वयन एजेंसी के रुप में सभी नवोदित कलाकारों से रचनात्मक प्रविष्टियां आमंत्रित करता है।

हम डिजिटल रुप में सबमिशन, हाथ से तैयार स्केच, किसी भी माध्यम से पेंटिंग और चित्रण के रूप में प्रविष्टियों का भी स्वागत करते हैं।

पोस्टर का विषय:-

1. "जन औषधि - जन उपयोगी"

2. "उत्तम दवाई कम दाम - स्वस्थ भारत की पहचान"

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: Janaushadhi.gov.in या फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, लिंक्डइन, नमो एप और कू एप पर जाकर @pmbjppmbi को फॉलो करें।
पुरस्कार
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की कार्यान्वयन एजेंसी, फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) प्रथम विजेता को 5,000 रुपये, 3,000 रुपये (दूसरा) और 1,500 रुपये (तीसरे) की प्रोत्साहन राशि सहित प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित करेगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

1. प्रविष्टि जमा करने की शुरुआती तिथि- 4 फरवरी, 2022
2. प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि – 20 फरवरी 2022

मूल्यांकन का मानदंड
1. विषय का प्रभाव और प्रासंगिकता
2. निर्धारित विषय के स्पष्ट संचार के रूप में पोस्टर अत्याधिक प्रभावकारी होना चाहिए
3. समग्र दृश्य स्पष्ट होना चाहिए
4. सुपाठ्यता
5. ग्राफिक की गुणवत्ता
6. यदि आवश्यक हो तो केवल अंग्रेजी या हिंदी भाषा का उपयोग किया जा सकता है

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |(Pdf- 0.98MB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
545
कुल
0
स्वीकृत
545
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना