Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

सतत ‘विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों’ पर अभिनव विचार साझा करें

Share innovative ideas on sustainable EEE (Electrical and Electronic Equipment) Products
आरंभ करने की तिथि :
Feb 01, 2022
अंतिम तिथि :
Feb 15, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सतत ‘विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों’ पर अभिनव विचार साझा करें ...

सतत ‘विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों’ पर अभिनव विचार साझा करें

विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (ई.ई.ई) और सामग्री, सतत विकास के लिए सबसे बड़ी बाधा एवं चुनौती बनी हुई है। ई.ई.ई साम्रगी अत्यधिक जटिल अपशिष्ट उत्पादन, ऊर्जा-गहन निर्माण, उपयोग और अपशिष्ट प्रसंस्करण के लिए भारी मात्रा में जिम्मेदार होते है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, देशवासियों से ई.ई.ई उत्पाद और सामग्रियों को अत्यधिक टिकाऊ बनाने के लिए आपके विचार और सुझाव आमंत्रित करता है। हम आपके सुझावों को महत्व देते हैं जो कि इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में स्थायित्व लाने की दिशा में प्रयासों को प्रोत्साहित करने और जागरूकता बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।

मंत्रालय द्वारा देशभर से आई हुई सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों की पहचान की जाएगी और उन्हें माईगव पेज पर प्रदर्शित किया जाएगा।

सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 है।

फिर से कायम कर देना
361 सबमिशन दिखा रहा है
RRajgopal Soni
RRajgopal Soni 4 साल 4 महीने पहले
बाङमेर में सोने की खान मिली उसमें 4टन मिट्टी धोने पर 1ग्राम सोना निकलता है जो कि 1995 में भी सस्ता पङता था। मैं ये बताना चाहता हूँ कि पूरे शहर का कचरा एक जगह डंप करें जहाँ रिफाइनरी लगा कर उस कचरे से सोना निकाला जाये तो रोजाना 5-7टन कचरा भी वापस काम आने लायक मिट्टी बन जायेगी और उसमे से रोजाना 15-20ग्राम सोना 10-50 ग्राम चाँदी आदी 100%निकलेगा क्योंकि ये मेरा अनुभव है । मेरा जैवलरी मैन्युफैक्चरिंग का काम है और हमारे घर का कचरा हम नही फैंकते व गलियों में व्यक्तिगत रूप से सफाई वाले आते है जिनकी संख्या 30-40लगभग है उन सभी को रोजाना 1000-1500के आस पास मिल जाता है वह भी तब जब उन्हे आधी रेट मिलती है और कोई संसाधन भी नही है सोना निकालने के लिए । रिफाइनरी में सारे कचरे को क्रिस करके रिफाइन करे तो मिट्टी भी वापस काम आने लायक मिट्टी बन जायेगी ।
Tarak Biswas
Tarak Biswas 4 साल 4 महीने पहले
श्रीमान नमस्कार इलेक्ट्रॉनिक ई कचरा एक राष्ट्रिय समस्या है हमे मिलकर निदान करना होगा जहां तहाँ हर जगह ई कचरे को फेकने से बचना होगा सरकार को ऐसे व्यबस्था ऐसे नियम बनाने होगें जिससे लोग जागरुक भी हो और सोचे भी की हम अपने आने वाले पीढ़ी को क्या देकर जायेगें और साथ में नये टेक्नोलॉजी की भी जरूरत है जिससे इलेक्ट्रॉनिक चीजें लम्बे समय तक चले बाज़ार मे डुप्लीकेट इलेक्ट्रॉनिक सामान जो चोरी छुपे बनाई जाती हैं कम पैसे मे उप्लब्ध है ई कचरा बनने का यह एक मुख्य कारण है मै अकेला नही कर सकता सबको आगे बढ़, आकर जाग्रत होना होगा