Avinash Chauhan
11 years 7 months ago
माननीय प्रधानमंत्री जी।
आपने पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए हिमालायन मन्त्रालय बनाने के बारे में अभी क्या योजना सोची है?
पहाड़ी राज्यो के लोग बहुत सीधे साधे होते हैं।
कठिन जीवन होने के कारण पहाड़ी लोग सरकार की योजनाओ और नीतिओ की सही जानकारी नहीं रख पाते।स्थानीय प्रशासन तथा राज्य सरकार के बहुत से कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित रहते हैं। राज्य सरकार तथा प्रशासन व् पंचायते तक भ्रष्टाचार मे लिप्त रहती हैं।
जिस कारण से पहाड़ी राज्यों के बहुत से दूर सुदूर के गाँव विकास से वंचित हैं।
हमको जरुर सूचित करें।
Like
(0)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
