Dr Usha Shukla
4 years 7 months ago
महोदय,
सारा देश आपकी ओर टकटकी लगाए देख रहा है कि..
* झूठी अफसरशाही और सड़कछाप नेतागिरी से आम जनता को निजात कब मिलेगी?
*युवा वर्ग को रोजगार के अवसर और सीनियर सिटीजन को आवश्यक सुविधाएं कब मुहैया कराई जाएंगी?
* निजी और सार्वजनिक भवन निर्माण कार्य में नियमों का पालन कब कराया जाएगा?
* विभागों के खाली पदों पर भर्ती कब होगी?
*भ्रष्टाचार पर अंकुश कब लग सकेगा?
*विकास के नाम पर योजनाएं लागू करने के पहले क्या पुराने अधूरे कार्य पूरे करना जरूरी नहीं ?
*अदालतों की कार्रवाई में देरी पर लगाम कब लगेगी?
Like
(6)
Dislike
(2)
Reply
Report Spam