Prabhat Kumar
4 years 7 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी यदि वर्तमान समय में कार्ल मार्क्स दास कैपिटल की रचना करते तो सर्वहारा वर्ग में अवश्य ही संविदा कर्मचारियों को भी शामिल करते वर्तमान समय में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का मानसिक शारीरिक एवं आर्थिक रूप से अत्यधिक शोषण किया जा रहा है, इनको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पूर्ण करने के लिए भी अवकाश नहीं दिया जाता, मनमाने ढंग से कार्य लिया जाता है अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जाता है। नियमित कर्मचारियों तथा संविदा कर्मचारियों में जाति प्रथा कुरीति के भांति भेदभाव किया जा रहा है।
Like
(9)
Dislike
(1)
Reply
Report Spam