PRAKASH TELI
3 months 1 week ago
जैन इरिगेशन जान बचाने वाले ओम की पढ़ाई का खर्च उठाएगा
ओम रविंद्र पाटिल उम्र 14 उन चार लोगों के लिए फरिश्ता बन गया जो अनेर नदी में नहाने गए थे। उसकी हिम्मत ने इन चारों की जान बचाई। जैन इरिगेशन सिस्टम लिमिटेड और भवरलाल एड कांताबाई जैन फाउंडेशन ओम की पढ़ाई का सारा खर्च उठाएगा। गणपुर (चोपड़ा) का ओम गांव के स्कूल में 8वीं क्लास में है और गरीबी में पढ़ रहा है। उसके पिता रविंद्र और मां खेतिहर मजदूर हैं।
जैन इरिगेशन पिछले कई सालों से ऐसा अनोखा कार्य करनेवालो के लिए काम कर रहा है । समाज में जरूरतमंद स्टूडेंट्स हालात की वजह से पढ़ाई से दूर न रहें, ऐसे बच्चों की मदद करके उनके सपने पूरे किए जाएंगे।
- अशोक जैन
भंवरलाल एंड कांताबाई जैन फाउंडेशन हमेशा समाज सेवा और सहयोग के काम में सबसे आगे रहता है। इस फाउंडेशन ने कई लोगों की ज़िंदगी में बड़ा और सकारात्मक बदलाव लाया है। यह फाउंडेशन हमेशा बेहतरीन और अभिनव कार्य करनेवालों के पीछे कैसे खड़ा रहता है इसके लिए मेरा अनुरोध है की मन के बात में भंवरलाल एंड कांताबाई जैन फाउंडेशन के काम पर चर्चा करें।
Like
(1)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam