Buddhasen Patel
5 months 2 weeks ago
माननीय प्रधानमंत्री जी
भारत सरकार
विषय: वित्त वर्ष 2026–2027 के लिए सुझाव।
महोदय,
सादर निवेदन है कि वर्तमान में वैश्विक एवं घरेलू आर्थिक परिस्थितियों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। यद्यपि भारत की आर्थिक वृद्धि दर लगभग 7.4% अनुमानित है, फिर भी बढ़ती राजकोषीय घाटा, महंगाई, बेरोज़गारी तथा उत्पादकता से जुड़ी चुनौतियों के समाधान हेतु कुछ ठोस एवं दूरदर्शी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस संदर्भ में निम्नलिखित सुझाव सादर प्रस्तुत हैं—
1. सरकार को तत्काल प्रभाव से कम से कम 5% अतिरिक्त धन दीर्घकालिक निवेश हेतु म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करना चाहिए। इससे सरकार को औसतन 15% तक वार्षिक रिटर्न प्राप्त हो सकता है, जिससे राजकोषीय घाटा कम करने में सहायता मिलेगी।
Like
(3)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam