ShantanuKumar
1 year 2 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किया गया क्रूर कृत्य दिल को झकझोर देने वाला है। यह केवल हमारे वीर जवानों पर नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष की अस्मिता पर हमला है। जब देश पर संकट आया, तब हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने मां दुर्गा का रूप लेकर पाकिस्तान को उसके घुटनों पर ला दिया। आज की स्थिति भी वैसी ही दृढ़ता की मांग कर रही है। अब समय आ गया है कि आतंक के विरुद्ध शिवतांडव हो, जिससे ना केवल पाकिस्तान की आने वाली सात पुश्तें काँपें, बल्कि विश्व भी देखे कि भारत अब और सहन नहीं करेगा।
कृपया इस घटना का मुँहतोड़ उत्तर दें, जिससे हमारे देशवासियों में विश्वास और गर्व की भावना बनी रहे।
जय हिन्द।
Like
(7)
Dislike
(1)
Reply
Report Spam