Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

भारतीय राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के लिए प्रतीक चिन्ह बनाएं

Design an Insignia for Indian National Defence University
आरंभ करने की तिथि :
Feb 03, 2015
अंतिम तिथि :
Mar 04, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारतीय राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (आईएनडीयू) द्वारा सशस्त्र बल, ...

भारतीय राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (आईएनडीयू) द्वारा सशस्त्र बल, अर्द्ध सैनिक बल, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सिविल कर्मचारीयों और मित्र देशों के सिविल अधिकारीयों में उच्च शिक्षा के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए एक विश्वस्तरीय प्रमुख स्वायत्त ‘राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपुर्ण संस्था’ स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है।

आईएनडीयू का उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा के मामलों पर अध्ययन और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं पर प्रबंधन को सक्षम करने के लिए किया जाएगा। आईएनडीयू की क्षमता का उपयोग मजबुत सैन्य शक्ति पर जोर देने के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करने के लिए होगा।

आईएनडीयू का उपयोग, नीति निर्माताओं के लिए विकल्प का सुझाव, राष्ट्रीय सुरक्षा मॉड्यूल के विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग, एकीकरण और संयुक्त, सैन्य मामलों में क्रांति और सामरिक युद्ध और निर्णय लेने, जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा।

आईएनडीयू नीति उन्मुख अनुसंधान और शिक्षण के लिए उत्कृष्टता और नवीनता का केंद्र होगा। यह संकल्पना और प्रमुख रणनीति का मूल्यांकन करने के लिए अग्रणी शिक्षा पर ध्यान देने के साथ एक बहुआयामी संगठन होगा।

एक शिक्षा प्रणाली जहाँ, सेवा में सुरक्षा प्रबंधक एक दूसरे के उद्देश्यों एवं मजबूरियों को समझते हैं और व्यक्तिगत संबंधों की स्थापना करते हैं। आईएनडीयू का उद्देश्य मुफ़्त अनुसंधान को प्रोत्साहित करना और नीति निर्माण में योगदान के लिए एक थिंक टैंक के रूप में सेवा करना और सुरक्षा और रणनीति पर बहस करना हैं।

आईएनडीयू के संस्थागत पहचान के लिए प्रतीक चिन्ह से संबंधित प्रविष्टियों के सुझाव को संस्थानों, संस्थाओं के स्वतंत्र ग्राफिक डिजाइनरों/कलाकारों, सहायता संकायों में काम कर रहे व्यक्तियों या देश के प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थानों से आमंत्रित किया जा रहा हैं। प्रतीक चिन्ह कस्टम रूपांकित और विशिष्ट होना चाहिए। प्रविष्टि आईएनडीयू की संस्थागत पहचान के साथ ही कार्ड, लिफाफे, विज्ञापन, पोस्टर, लेटरहेड और विभिन्न उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल के उपयुक्त होना चाहिए। प्रतीक चिन्ह की बनावट आसान और स्पष्ट रूप में होनी चाहिए जो काले या सफेद, किसी भी पृष्ठ और आकार के लिए उपयुक्त होना चाहिए।

प्रतीक चिन्ह की बनावट

प्रतीक चिन्ह को विशिष्ट अलंकृति के साथ निम्नलिखित मानकों के अनुसार बनाया जाना चाहिएः-

(क) प्रविष्टि में थल सेना, नौसेना और वायु सेना जिसकी विश्वविद्यालय छात्र शक्ति का भाग 67% होगा।
(ख) प्रतिभागियों के रूप में सरकारी एजेंसियों और बहु-राष्ट्रीय क्षमता और मित्र देशों की ओर से विश्वविद्यालय की शक्ति का 33% शामिल होगा।
(ग) प्रविष्टि विशेष रूप से राष्ट्रीय महत्व की उच्च शिक्षा और देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक संस्थान का प्रतिनिधित्व करनी चाहिए।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2015 है।

विजेता प्रविष्टियों को निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा -

(क) प्रथम पुरस्कार - 1,00,000 रुपये/- के साथ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष प्रमुख द्वारा एक प्रशस्ति प्रमाण पत्र।
(ख) द्वितीय पुरस्कार - 50,000 रुपये/-
(ग) तृतीय पुरस्कार - 25,000 रुपये/-

तकनीकी प्राचल और मूल्‍यांकन मापदंड के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इस प्रतियोगिता पर नियम और शर्तें लागू होंगी।

सभी प्रविष्टियों की जांच विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी और पुरस्कार विजेता प्रविष्टियों का अंतिम चयन मुख्यालय आईडीएस में निर्णायक समिति द्वारा किया जाएगा। पुरस्कार विजेता प्रविष्टि पर आईएनडीयू का अधिकार होगा और वह उसे किसी भी रुप में इस्तेमाल कर सकता हैं।

अखबार में प्रकाशित विज्ञापन ‘भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के लिए प्रतीक चिन्ह डिज़ाइन प्रतियोगिता’ के जवाब में प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार और मूल्यांकन किया जाएगा। जिन प्रतिभागीयों ने पहले भी अधिसूचना के अनुसार प्रतीक चिन्ह साझा किया था वे भी नई प्रविष्टियाँ साझा करने के लिए प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
407
कुल
403
स्वीकृत
4
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
403 सबमिशन दिखा रहा है
anita parmar
anita parmar 11 साल 4 महीने पहले
The logo shows that three wings of Indian Defense are combined under one hood with Indian National Defense University. Sky color denotes Air Force, Green color denotes Army and Blue color denotes Navy. The symbol of book shows that the soldiers in the three wings will be educated from the university. The middle symbol shows the power of Indian Defense.
9a6d1d9f6df034daaac2e03b283e655c