UMANG AGRAWAL
4 साल 2 सप्ताह पहले
सरकारी तंत्र जब नीति विश्लेषण से ज्यादा राजनीति विश्लेषण को प्राथमिकता देने लगता है तो जल्द ही वह जनता के प्रति गैरजिम्मेदार बन जाता है। राजनीतिक विश्लेषण का अर्थ है कि अपने शासन की उपलब्धि और पिछले शासन की कमियों की चर्चा करना। हमें अपनी उपलब्धियों पर तब तक खुश नहीं हो सकते जब तक वो नीतियां सीधे जनता को लाभान्वित न कर दें और उनका निरन्तर क्रियान्वयन न हो । जैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में सरकार से प्राप्त कौशल जब तक रोजगारपरक नहीं बन जाता तब तक किसी नवयुवक के लिए वह सिर्फ और प्रमाणपत्र की तरह महज डिग्री है । जबकि योजना का उद्देश्य उस कौशल का देश के उत्पादन और सेवा क्षेत्र के समग्र और सतत विकास में योगदान देना है। लेकिन वास्तविक स्तर पर चंद लोगों को रोजगार या स्वरोजगार दिलवाकर शेष को नौकरी के लिए भटकने के लिए छोड दिया जाता है। आज प्राइवेट सेक्टर में नान टेक्निकल स्किल सर्टिफिकेट की कोई गुणवत्ता नहीं मानी जाती। इस कारण हर योजना पूरी तरह युवाओं को लाभान्वित नहीं कर पाए रही क्योंकि शासन स्तर के नीचे क्रियान्वयन का भार जिन्हें सौंपा जाता है वो उस क्षेत्र के विशेषज्ञ नहीं होते ।
पसंद
(6)
नापसन्द
(2)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें