Dr Shruti Mishra
2 महीने 1 week पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी अभी चंद दिन पहले विकास नगर, लखनऊ स्थित अवैध झुग्गियों में भीषण अग्निकांड में भारी जन/धनहानि हुई है|बढती अवैध झुग्गियों का एक बड़ा कारण हमारी बदहाल ग्रामीण अर्थव्यवस्था है| आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग के लिए तमाम आवासीय परियोजनाओं के बाद भी स्पष्ट है कि उक्त आवासीय परियोजनायें पर्याप्त नहीं हैं| जिस वजह से अवैध झुग्गियां अस्तित्व में आती हैं|प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए एक ऐसा सुरक्षित स्थान निर्धारित करना चाहिए जहाँ जिनके पास घर नहीं है वे अपने लिए अस्थायी घर बना सकें तथा सुरक्षित और सम्मान सहित रह सकें| निर्धारित स्थान होने से प्रशासन वहां पर सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकता है और मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करा सकता है|समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन के माध्यम से हमारा आपसे अनुरोध है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करके ग्रामीणों के पलायन को रोकने एवं अवैध झुग्गियों को नियंत्रित करने हेतु उचित क़दम उठाये जाएँ जिससे भविष्य में ऐसी विभीषिका को रोका जा सके| जय हिन्द||
mygov_1776800211173223973.pdf
पसंद
(1)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें