ChandraShekharShastri
1 year 10 महीने पहले
भारत की स्वतंत्रता के आंदोलन में आर्य समाज ने बड़ी भूमिका निभाई है महर्षि दयानंद सरस्वती क्रांतिकारियों के आदर्श रहे हैं उनका कथन है कोई कितना ही करे परंतु जो स्वदेशी राज्य होता है वह सर्वोपरि होता है। उनके विचारों से अनेक क्रांतिकारियों को प्रेरणा मिलती रही है।क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह एवं लाला लाजपत राय का परिवार आर्य समाज के विचारों से ओतप्रोत रहा है।वर्तमान समय में आवश्यक है कि महर्षि दयानंद एवं आर्य समाज के उस योगदान को याद किया जाए और भारतीय समाज के सामने रखा जाए । भारत की आजादी में 80% लोग आर्य समाज से जुड़े हुए थे। मेरा आपसे नम्र निवेदन है की स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय समाज के सामने आर्य समाज एवं ऋषि दयानंद के योगदान को स्मरण किया जाना चाहिए। वर्तमान समय में नैतिक मूल्य की कमी समाज में दिखाई दे रही है। आपके द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 की जयंती की शुरुआत की गई थी। इसी प्रकल्प में महर्षि दयानंद सरस्वती की पुस्तक व्यवहार भानु जिसमें छात्र,शिक्षक और सामान्य जीवन की शिक्षाएं विद्यमान है को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है।
mygov_1723450213150701572.pdf
पसंद
(0)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें
