Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

31 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने सुझाव

31 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने सुझाव
आरंभ करने की तिथि :
Jul 05, 2022
अंतिम तिथि :
Jul 28, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 91वें संस्करण के लिए प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके नूतन सुझावों व प्रगतिशील विचारों को शामिल किया जा सके।

'मन की बात' के आगामी संस्करण में आप जिन विषयों व मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा सुनना चाहते हैं, उससे संबंधित अपने सुझाव व विचार भेजना न भूलें। आप अपने सुझाव इस ओपन फोरम के माध्यम से साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। कुछ चुनिंदा संदेशों को 'मन की बात' में भी शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल करके एसएमएस के जरिए प्राप्त लिंक का इस्तेमाल कर सीधे प्रधानमंत्री को भी सुझाव भेज सकते हैं।

31 जुलाई 2022 को सुबह 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना न भूलें|

फिर से कायम कर देना
3065 सबमिशन दिखा रहा है
Anil Sharma
Anil Sharma 3 साल 11 महीने पहले
आदरणीय पीएम मोदी जी मन की बात कार्यक्रम से देश को सरकारी स्कूल में शिक्षा का स्तर वर्ल्ड क्लास करने के लिए प्रेरित करना चाहिए जैसे सीडीओ मेरठ आधारशिला के माध्यम से गांव के सरकारी स्कूल के बच्चों को इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में नया आयाम देने की या प्रयास कर है रहे उसी तरह ही देश की अन्य जिलों को भी करना चाहिए|
mygov_1658829223109950161
mygov_1658829253109950161
Aarav Shah
Aarav Shah 3 साल 11 महीने पहले
मेरठ की क्रांति धरा से उठी शिक्षा की एक नई क्रांति, आधारशिला लैब लगने के बाद बच्चों में साइंस एवं टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि लगातार बढ़ती जा रही है आधारशिला मे बच्चे किताबों को पढ़कर नहीं बल्कि बच्चे प्रयोग करके सीख रहे है
mygov_1658826773109974941
Shivjeet Singh Raghav
Shivjeet Singh Raghav 3 साल 11 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमन्त्री जी, सादर प्रणाम मैं शिवजीत सिंह राघव । २१ वर्ष की उम्र में स्पाइनल कोर्ड इंजुरी के चलते गर्दन से नीचे का शरीर पक्षाघात का शिकार हो गया, आज व्हीलचेयर पर रह कर जीवन जीते हुए ४२ वर्ष हो चुके हैं, और उम्र के ६३ साल गुज़र चुके हैं, पिछले २५ साल से स्पाइनल इन्जुरीज़ सेंटर, दिल्ली में कार्यरत हूँ। आपसे यह साझा करने की इच्छा है कि सब चुनौतियों के बावजूद, बाबा महादेव की कृपा मुझ पर हुई, व्हीलचेयर पर रहते हुए ही 2012 से बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शनों से प्रारंभ कर 2022 में बारह ज्योतिर्लिंग और चार धाम यात्रा दो महीने पूर्व ही पूर्ण की है। अपनी इन यात्राओं पर पुस्तक लिख रहा हूँ, उद्देश्य है की व्हीलचेयर के सहारे जीवन जीने वाले भाई बहनों को प्रेरणा और जानकारी दे सके। संभव है की व्हीलचेयर पर होते हुए भी, इस तीर्थाटन को पूर्ण करने वाला मैं पहला व्यक्ति हूँ, इसलिए आपके 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से यह बात अपने जैसे सभी दिव्यांगजनों तक पहुंचाना चाहता हूँ, की यदि आत्मविश्वास और हौंसला हो तो जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। धन्यवाद शिवजीत सिंह राघव 9810198406
aditi bist
aditi bist 3 साल 11 महीने पहले
Respected sir, you should be talk about the education system. we are in 21st centuary but there are no reform in education. Aadharshila is the nice step by CDO SIr Meerut. Aadharshila has been playing a vital role in inspiring the minds of government school children of Meerut to find creative solutions through science and technology and realize the dream of a New India.
mygov_1658826397110074131
Deepak singh
Deepak singh 3 साल 11 महीने पहले
मैं इस प्रकार की शिक्षा को देखकर प्रसन्न हूं। नवाचार, प्रौद्योगिकी और विज्ञान में छात्रों की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ, निर्माता बनने का विचार भी आधारशिला के अंदर बनाया जा रहा है ताकि मेरठ के सरकारी स्कूलों के छात्र रोजगार पैदा करने की सोच सकते हैं
mygov_1658825805110009691
ankit kumar
ankit kumar 3 साल 11 महीने पहले
आधारशिला सीडीओ मेरठ की अच्छी पहल है। यह कार्यक्रम देश के मेरठ जिले में आधारशिला प्रयोगशाला के तहत कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है।
mygov_1658825482109950151