प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रविवार को आपके साथ अपनी मन की बात साझा करने वाले हैं। इस बार के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विभिन्न विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।
मेरीसरकार ने आपको ऐसे मुद्दों तथा सुझावों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया है, जिसके विषय में आप प्रधानमंत्री से उनके व्यक्तिगत विचार जानना चाहते हैं। हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री द्वारा इस बार के कार्यक्रम के लिए चर्चा का विषय आपके माध्यम से साझा किये गये विचारों में से ही चुना जाएगा। 30 अगस्त 2015 को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के लिए तैयार रहें।