Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

27 अक्टूबर 2024 के मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सुझाव भेजें

27 अक्टूबर 2024 के मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सुझाव भेजें
आरंभ करने की तिथि :
Oct 09, 2024
अंतिम तिथि :
Oct 25, 2024
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन विषयों और समस्याओं पर अपने ...

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन विषयों और समस्याओं पर अपने विचार शेयर करना चाहते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री जी आपको मन की बात के 115वें एपिसोड में संबोधित किए जाने वाले विषयों पर अपने विचार शेयर करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

मन की बात के आने वाले एपिसोड में जिन विषयों या समस्याओं पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जी बात करें, उनके बारे में हमें अपने सुझाव भेजें। इस खुले मंच में अपने विचार शेयर करें या आप वैकल्पिक रूप से टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल कर सकते हैं और प्रधानमंत्री जी के लिए अपने संदेश को हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में रिकॉर्ड कर सकते हैं। रिकॉर्ड किए गए कुछ संदेश ब्रॉडकास्ट का हिस्सा बन सकते हैं।

आप 1922 पर एक मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और सीधे प्रधानमंत्री जी को अपने सुझाव देने के लिए SMS में मिले लिंक को फॉलो कर सकते हैं।

और 27 अक्टूबर 2024 को सुबह 11:00 पर मन की बात कार्यक्रम के लिए जुड़े रहें।

फिर से कायम कर देना
2198 सबमिशन दिखा रहा है
Ashakaran samota
Ashakaran samota 1 year 8 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री महोदय,प्रणाम मैं एक ग्रहणी हूं। आपने मोटे अनाज के बारे मे बहुत बार चर्चा की है तथा गत वर्ष माननीय उपराष्ट्र पति द्वारा बाड़मेर मे बाजरा अनुसंधान केंद्र की नींव रखी गई उस समय वहां के अधिकारियों ने कहा कि वो बाजरे के आटे को खट्टा होने से बचाने के लिए प्रयोग कर रहे है क्योंकि बाजरा का आटा सामान्यता 4 से 5 दिन मे ही खट्टा हो जाता है और खाने योग्य नहीं रहता। श्रीमान वो खबर मैने पढ़ी तो मैने सोचा कि मैं किसान परिवार से हू क्यों ना इस पर काम किया जाए क्योंकि बाजरे के आटे की घर मे रोटी और खड़ी बनाई जाती थी। तो मैने पति के सहयोग से इस पर कई प्रयोग किए और मेरा एक प्रयोग सफल रहा जिसमें मैंने बाजरे के दानों को एक निश्चित तापमान पर गर्म किया।इस बाजरे से तैयार आटा महीने भर तक खराब नहीं होता।इससे मैने मिठाई,नमकीन,पापड़, मंगौड़ी व पॉपकॉर्न बनाए तथा अन्य महिलाओं को भी इसकी जानकारी दे रही हूं। क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है इसलिए महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद रहता है। सरोज देवी खंडेला,सीकर(राजस्थान)
Preyanshjain
Preyanshjain 1 year 8 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सादर जय जिनेन्द्र सर हमारे पापा जी डा सनमत कुमार जैन जो एक रिटायर्ड लेक्चरर है जो एम ए पीएचडी संस्कृत (जैन दर्शनाचार्य) से है। उन्होंने शिक्षा से सम्बन्धित एक सुझाव, एक आइडिया कह लीजिए बनाया है। जिसका शीर्षक है Education without examination शिक्षा बिना परीक्षा आज के समय में हर कोई शिक्षा प्राप्त करना चाहता है। वो भी अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा क्षेत्र में भी एक बदलाव की आवश्यकता है, जो एक विचारणीय तथ्य है। जिसमें बहुत से पहलु है। जैसे बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार कोर्स व उन्हें उनकी क्षमता के अनुसार सीखाया जाए। एक अध्यापक को 30 विद्यार्थीयों का समूह दिया जाए, जो केवल उन्हीं को प्रशिक्षित करेंगे। इस तरह से काफी ऐसे पहलू है जो इससे संबंधित है। ये एक शार्ट रुप में आपको भेज रहे हैं। बाकी विस्तार से भी आपको भेजेंगे। कृपया कोई त्रुटी हो तो क्षमा करें। जय जिनेन्द्र जय भारत
payal saxena
payal saxena 1 year 8 महीने पहले
Respected sir I have been trying to get connected i am NRI from USA Payal Saxena. I am a television producer here and produce content for different channels. I would like to make series on khel india khel with you hosting it as this was your idea for door darshan but I do not know anyone in doordarshan not in politics. So how can I get connected with u