Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

27 अक्टूबर 2024 के मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सुझाव भेजें

27 अक्टूबर 2024 के मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सुझाव भेजें
आरंभ करने की तिथि :
Oct 09, 2024
अंतिम तिथि :
Oct 25, 2024
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन विषयों और समस्याओं पर अपने ...

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन विषयों और समस्याओं पर अपने विचार शेयर करना चाहते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री जी आपको मन की बात के 115वें एपिसोड में संबोधित किए जाने वाले विषयों पर अपने विचार शेयर करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

मन की बात के आने वाले एपिसोड में जिन विषयों या समस्याओं पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जी बात करें, उनके बारे में हमें अपने सुझाव भेजें। इस खुले मंच में अपने विचार शेयर करें या आप वैकल्पिक रूप से टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल कर सकते हैं और प्रधानमंत्री जी के लिए अपने संदेश को हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में रिकॉर्ड कर सकते हैं। रिकॉर्ड किए गए कुछ संदेश ब्रॉडकास्ट का हिस्सा बन सकते हैं।

आप 1922 पर एक मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और सीधे प्रधानमंत्री जी को अपने सुझाव देने के लिए SMS में मिले लिंक को फॉलो कर सकते हैं।

और 27 अक्टूबर 2024 को सुबह 11:00 पर मन की बात कार्यक्रम के लिए जुड़े रहें।

फिर से कायम कर देना
2198 सबमिशन दिखा रहा है
SANWARIYA Gurjar
SANWARIYA Gurjar 1 year 9 महीने पहले
सर ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए देश में अभियान चलाएं जाए शिक्षा व्यवस्था मे प्राथमिक शिक्षा को सरल करे स्काउटिंग एक्टिविटी को प्रेरित करें व बजट घोषित कर
Deepak Padhiyar
Deepak Padhiyar 1 year 9 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी , प्रणाम मनकीबात के इस माह के कार्यक्रम में RSS के ९९ वर्ष के इतिहास में संघ द्वारा देश की प्रतिकूल परिस्थिति और आपदा में किए गए प्रमुख कार्यो से देशवासियों को अवगत कराए
Vidyanand kamde
Vidyanand kamde 1 year 9 महीने पहले
माननीय प्रधान मंत्री जी, सदर प्रणाम मैं विद्यानंद कामडे बिलासपुर छत्तीसगढ़।मैं बरसों से आपसे मन की बात प्रोग्राम द्वारा अपने मन की बात कहता आया हु।आज तक मेरे मन की बात नहीं सुनी आपने।माननीय,मैं तीरसठ साल का हो गया।मैं प्राइमरी शिक्षा में सुधार हेतु योगदान देना चाहता हूं।मैने स्लाइड प्रोजेक्टर डिजाइन किया है पेटेंट भी कराया है।मुझे मौका देने कृपा करें। मेरे यूट्यूब चैनल vidyanand slides में विडियोज अपलोड है। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में मैंने डेमो स्कूल के रूप में कार्य किया है।वहीं से रिटायर हुआ।