Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

26 अप्रैल, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के लिए भेजें अपने सुझाव

आरंभ करने की तिथि :
Apr 10, 2020
अंतिम तिथि :
Apr 25, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 64 वें संस्करण के लिए प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके नूतन सुझावों व प्रगतिशील विचारों को शामिल किया जा सके।

'मन की बात' के आगामी संस्करण में आप जिन विषयों व मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा सुनना चाहते हैं, उससे संबंधित अपने सुझाव व विचार भेजना न भूलें। आप अपने सुझाव इस ओपन फोरम के माध्यम से साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। कुछ चुनिंदा संदेशों को 'मन की बात' में भी शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल करके एसएमएस के जरिए प्राप्त लिंक का इस्तेमाल कर सीधे प्रधानमंत्री को भी सुझाव भेज सकते हैं।

26 अप्रैल, 2020 को सुबह 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना न भूलें

फिर से कायम कर देना
14503 सबमिशन दिखा रहा है
Krishna Bajoriya
Krishna Bajoriya 6 साल 2 महीने पहले
प्रणाम प्रधानमंत्री जी, प्रभु से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, मुस्कुराते रहें क्योंकि यह देशवासियों को विश्वास दिलाती है कि सब ठीक है आप जानते हैं इस समय छूट आप 15 मिनट की दें या 6 घंटे की बात बराबर है क्योंकि यदि बाजार में कोईएक भी पॉजिटिव है तो पूरे गांव में फैलने के लिए 15 मिनट ही काफी है। इसलिए छूट देने की गलती न करें। लॉकडाउन जितने दिन का भी हो वो पूरी कठोरता से हो। आक्रमणकारियों को प्यार न करें बल्कि एनकाउंटर कराएं। कुछ दुष्टों की सजा पूरा देश नहीं भुगत सकता। संलग्न फोटो देखें।
mygov_15878117651031475
sunil
sunil 6 साल 2 महीने पहले
नमस्कार मोदी जी ,में राजस्थान से हु आपसे निवेदन हे की हमने आदर्श क्रेडिट सोसाइटी में जीवन भर की कमाई लगा दी थी राजस्थान सर्कार ने काफी समय से लिक्विडेटर नियुक्त कर रखा हे लकिन आदर्श क्रेडिट की गवर्नमेंट ने पेमेंट प्रोसेस रोक राखी हे सर आप से हस्तक्षेप की प्राथना हे ताकि गरीबो को उनका हक़ का पैसा मिल सके धन्यवाद .मुझे आशा हे की मदद करने में रूचि रखगे ताकि हजारो परिवारों की खून पसीने की कमाई सरकारी नियमो व प्रक्रिया में फसकर न रह जाय .
ABHISHEK
ABHISHEK 6 साल 2 महीने पहले
माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी मेरी आपसे एक ही विनती है ये कैसा राजनीतिक चल रहा है मेरे देश मे हम सभी धर्मनिरपेक्ष देश के निवासी है और यहां कानून सबके लिए एक होना चाहिए मैं एक हिन्दू हूं और जब हमने अपने सारे त्यौहार त्याग दियें कोई हिन्दू परब नही मनाया तो अब हमारे देश के मुस्लिम लोगों के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रि उन्हें अलग अलग समय प्रदान कर रहे हैं क्योंकि उनका रमजान आ गया है इसलिए एक देश का सच्चा नागरिक होने के कारण मेरी आपसे यह निवेदन है ऐसा नहीं होने दें धन्यवाद अभिषेक
SHAM KUMAR SAINI
SHAM KUMAR SAINI 6 साल 2 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी, नमस्कार।राज्य सरकारें केंद्र से सहायता मांग रही हैं।किसी भी सरकार को ऐसी सीधी सहायता ने दें यहां पैसा ज़रूरतमंद की वजाए इनकी जेबों में चल जाये।Direct Benifit Transfer, IMCT और एम्पोवेरेड ग्रुप द्धारा हर ज़रूरतमंद, विस्थापित, गरीब, बेरोजगार को हर सम्भव मदद दें।हर किसी को सीधी मदद भी मिलेगी।राज्य सरकारों द्वारा पैसे की चोरी भी बचेगी।कोविड-19 के अंत हेतु सफल लोक डाउन में सिर्फ अति ज़रूरी दुकानें ही खुलें तांकि एक महीने की मेहनत बेकार ना जाये।Front Line Warrios और सरकार को सलाम।
SANJAY ORAON
SANJAY ORAON 6 साल 2 महीने पहले
इस संकट काल में देश की जनता आपके फैसले के साथ है जो भी फैसला आप लेंगें सबको मान्य होगा। बीते दिनों में देश की सेवा में सेवारत पुलिस,डॉक्टर्स,नर्सेज,सफाईकर्मीयों के उपर अशलील हरकत,पथराव हुआ जो बहुत ही निन्दनीय है इनका अपराध अक्ष्मय है,कठोर सजा मिले ताकि दुबारा न हो ।सरकार तो जनता के साथ है पर हमारा भी फर्ज बनता है कि हमें भी सरकार के बताये नियमों का पालन करें अन्यथा परिणाम तो हमारे सामने नजर आ ही रहा है ।
Ashish kumar gupta
Ashish kumar gupta 6 साल 2 महीने पहले
Bharat mata ki jai sir mera sujhao ye hai ki 100% korona ko control karne ke liye hame panchayat aur municipality ko use karna chahiye.taki social distension bane.waha pe kaam karne wale ko aur police ko saath me lekar home delivery kiya jaye.mai WEST BENGAL KE HOWRAH SE BOLRAHA HU YAHA MARKET ME KOI GOV. KA RULE NAHI CHALTA HAI SIR.KOI LOCKDOWN PALAN NAHI.IS LIYE MERA YE SUJHAO HAI .
Gajendra kumar sahu
Gajendra kumar sahu 6 साल 2 महीने पहले
सर जी, सादर प्रणाम आज से लगभग सभी दुकान खुल गए जिस से पहले जैसी भीड़ दिखने लगी है, क्या दुकानों को रोज खोलने के बजाय दिनों में बांट कर नही खुलवाया जा सकता, जैसे सोमवार को केवल कपड़ा दुकाने, मंगल को हार्डवेयर और सेनेटरी की दुकाने, ऐसे ही अलग अलग दिन में अलग अलग दुकाने। जिस से मार्किट में भीड़ को कम किया जा सके। हमे पता होगा हमे ये समान चाहिए तो हम इस दिन घर से निकलना है बाकी दिन नही।
mohan lal suthar
mohan lal suthar 6 साल 2 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी सदर नमस्कार आप देश को कोरोना जैसी महामारी से देश को बचाने के लिए जो उपाय कर रहो हो उसके लिए देश आपका सदैव कर्तग रहेगा।उसी प्रकार आदर्श क्रेडिट को पुनःचालू करवा के। मेरे जैसे 21 लाख निवेशकों की राशि परिपक्व हो कर भी नही मिल रही है।जो संस्था को पुनः चालू करवा के 21 लाख परिवारों पेर दया करो महोदय जी।आपसे यही छोटा सा निवेदन है। मोहन लाल सुथार बांसवाड़ा राजस्थान