Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

24 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया संवाद पर आपके सुझाव आमंत्रित हैं

आरंभ करने की तिथि :
Sep 20, 2020
अंतिम तिथि :
Sep 24, 2020
12:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

फिट इंडिया की पहली सालगिरह पर प्रधानमंत्री मोदी फिट इंडिया संवाद ...

फिट इंडिया की पहली सालगिरह पर प्रधानमंत्री मोदी फिट इंडिया संवाद में इस क्षेत्र के दिग्गजों से संवाद करेंगे। वे स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर इस कार्यक्रम में बात करेंगे।

पोषण, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर अपने विचार और सुझाव सांझा करके इस संवाद का हिस्सा बनें।

24 सितंबर, 2020 को होने वाले फिट इंडिया संवाद में शामिल हों और हमसे जुड़े रहें।

फिर से कायम कर देना
1753 सबमिशन दिखा रहा है
Jyoti Agarwal
Jyoti Agarwal 5 साल 9 महीने पहले
सर, आपको सभी school में sports को जरूरी करवा देना चाहिए जिससे छोटे से में ही बच्चो को अपनी fitness को लेकर कुछ सोचने का मौका मिले और उनको अपनी काबिलियत का भी पता चले....क्योंकि जिस उम्र में वो कुछ सोच नही सकते है वो सिर्फ अपने मन की मर्ज़ी से ही करते है।।
PANDURANG BANSOD
PANDURANG BANSOD 5 साल 9 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी नमस्कार जीवन जीने के लिए शरीर यदि स्वस्थ हैं तो बाकी सब मस्त है। स्वस्थ शरीर के लिये नियमित योगा,प्राणायाम,आसन,संतुलित भोजन, नियमित दिनचर्या का होना अति आवश्यक है। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में इन सब कार्यो में असंतुलन आने लगा है,जिससे नाना प्रकार के रोग शरीर को दुर्बल करते जा रहे हैं। हमें चाहिए की शारिरीक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे, जिससे तन, मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहे तथा जीवन आनंदमय हो। इसीलिए हमेशा फिट रहे हिट रहे।
BHARAT KUMAR TIWARI
BHARAT KUMAR TIWARI 5 साल 9 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी सादर प्रणाम राष्ट्र को स्वस्थ रखने के लिए आपने जो फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की है वह अत्यंत ही सराहनीय है। आपसे अनुरोध है कि आप सायकल को बढ़ावा देने का प्रयास करें ताकि जनमानस स्वस्थ रहें और जन्मभूमि भी प्रदूषित ना होने पाए। इसके लिए आप आवाह्न करें व इसकी विशेषताओं से सभी को अवगत कराएं। धन्यवाद
KRISHNA NAND DEO PANDEY
KRISHNA NAND DEO PANDEY 5 साल 9 महीने पहले
"यदि हम करेंगे प्रतिदिन योग तो हम और हमारा भविष्य रहेगा हिट, और हमारी अर्थव्यवस्था रहेगी फिट।।" धन्यवाद हमारे प्यारे प्रधानमंत्री जी।
Harish kumar sawaria
Harish kumar sawaria 5 साल 9 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, पिछले एक दशक से भारतीयो ने स्वास्थ्य के प्रति अपना रुझान कम कर दिया हे जिसकी वजह से स्वास्थ्य ओर मानसिकस्तर पर बहुत बुरा असर आ गया हे छोटे बच्चों से उनका बचपन छीन सा गया हे ओर बच्चों का पढ़ाई में मशीन की तरह इस्तेमाल होने लग गया हे| आप से अनुरोध हे की फ़िट इंडिया की शुरुआत आप छोटे बच्चों से शुरू कीजिए ताकी बच्चों में कम आयु में ही स्वास्थ्य का एक बीज उनके अंदर डाला जा सके ताकी बड़े होने पर वो स्वस्थ मन से देश की उन्नति के लिए अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल कर सके| धन्यवाद
Kajal Pandey
Kajal Pandey 5 साल 9 महीने पहले
Yoga uses breathing techniques, exercise and meditation. Fitness It helps to improve health and happiness. Fitness is play most Important part of everyone's life . That's way we have always try to make time for yoga meditation and pranayam . We have made habbit of yoga from childhood. Om Om Om Om Om