Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्किल इंडिया 2.0 की पुनर्कल्पना: भारत में कौशल विकास में सुधार लाने के लिए रचनात्मक विचार एवं सुझाव आमंत्रित

Reimagining Skill India 2.0: Inviting creative ideas and suggestions to help reinvent the landscape of skilling in India: 
आरंभ करने की तिथि :
Feb 18, 2022
अंतिम तिथि :
Jun 30, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

स्किल इंडिया 2.0 की पुनर्कल्पना: भारत में कौशल विकास में सुधार लाने के ...

स्किल इंडिया 2.0 की पुनर्कल्पना: भारत में कौशल विकास में सुधार लाने के लिए रचनात्मक विचार एवं सुझाव आमंत्रित

विश्वसनीय एवं योग्य कार्य क्षमता की तत्काल आवश्यकता को समझते हुए सरकार ने स्किल इंडिया 2.0 की पुनर्कल्पना की है। वर्कफोर्स को नए अवसर प्रदान करने के लिए भविष्य की जरुरतों के मुताबिक कार्य क्षमता का निर्माण पर फोकस किया गया है ताकि वे एक नए भारत के विकास में अपना योगदान दे सकें

केंद्रीय बजट 2022 से एक नए भारत के दृष्टिकोण को बढ़ावा मिला, जो एक सुदृढ़ कौशल विकास के इकोसिस्टम, मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और अवसरों में वृद्धि की नींव पर आधारित है। इस सपने को साकार करने एवं कौशल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों का प्रस्ताव दिया गया है। वे हैं:

उद्योग कनेक्ट: भारत उद्योग 4.0 में प्रवेश कर रहा है तदानुसार उद्योग लिंकेज, मांग-संचालित उद्योग-प्रासंगिक प्रशिक्षण अवसर प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। स्किल के इस अंतर को कम करने एवं उद्योगों को मांग-आधारित कुशल जनशक्ति प्रदान करेगा, जिससे नई नौकरियों के अवसरों का सृजन होगा।

एनएसक्यूएफ एलाइनमेंटः प्रतिभाओं को मांग के अनुरूप लाने के प्रयास में सरकार, राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (एनएसक्यूएफ) के नवीनीकरण और उभरते उद्योगों के साथ तालमेल बिठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

डिजिटल कौशल: DESH-stack ई-पोर्टल की शुरुआत से कौशल और आजीविका के लिए डिजिटल इकोसिस्टम को प्रोत्साहन मिलेगा एवं यह एक कौशल से संपन्न देश बनने की दिशा में जटिल समस्याओं का समाधान प्रदान करेगा।

सरकार डिजिटल स्किल इकोसिस्टम को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है क्योंकि एआर/वीआर, मशीन लर्निंग जैसे तकनीकी कौशल और स्वचालित प्रणालियों सहित डेटा के साथ काम करने की क्षमता वर्तमान समय में अनिवार्य हो गई है। फसल मूल्यांकन, भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन शक्ति और किसान ड्रोन के इस्तेमाल के साथ, देश आज भविष्य की मांग के अनुसार अत्याधुनिक दुनिया में प्रवेश के लिए तैयार है। ड्रोन और आधुनिक कृषि-तकनीक दोनों क्षेत्रों के लिए असंख्य अवसर प्रदान करेंगे: प्रौद्योगिकी और कृषि आधुनिकीकरण कंपनी दोनो के लिए एक पारस्परिक रूप से लाभकारी इकोसिस्टम।

देश को विश्व की कौशल राजधानी बनाने का संकल्प पूरा करने के लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय सभी भारतीय नागरिकों से उनके सर्वोत्तम विचार और सुझाव आमंत्रित करता है

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है।

फिर से कायम कर देना
1077 सबमिशन दिखा रहा है
Rajesh prajapati
Rajesh prajapati 4 साल 1 महीना पहले
भारत का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब छोटे बडे शहरों का अंतर कम किया जाए भारत में कौशल की कमी नहीं है बस उसे सामने लाने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है.. इसके लिए केन्द्र सरकार को मेट्रो शहरों व जिला मुख्यालय के अलावा भी तहशील मुख्यालयो व बडे उपखंड मुख्यालय पर भी केंद्र को ध्यान देने की जरूरत है.. क्योंकि भारत का बहुत बडा भाग इन्हीं क्षेत्रों में निवास करता है..
Rahul Mistry
Rahul Mistry 4 साल 1 महीना पहले
Make skill India logo more attractive and inclusive. Add images or symbols of drones, AI, Space things, R&D things to the logo of Skill India. And, make Skill India certificate mass acceptable. Make Skill India course online for non lab education or skill like IT. And, design and grow Skill India program as par distance education and the certificate must be acceptable and the teachers ought to be national standard at least. Make Skill India institutions all over India and make it a mixture of basics of IIT, IIM, basic medical teachings. Make it vast and important at same time. Education should be good quality. Make skill India classes offline and online as per subject requirement. Make Skill India for less educated people of formal education but who have passion for a particular skills. Admission in skill India should be on the basis of skill, knowing the matter, not on the basis of marksheet and the admission test exam should be oral and written optional. I have more suggestions.
Kumar Nitin Singh
Kumar Nitin Singh 4 साल 1 महीना पहले
Cheif Minister Janta Darbar Application Benefits Pending Works Request Providing Documents Mentioned Attached Submitted. Application no.:- 11000279376, 11000102354, 31000279369, 11000090309, 11000279278, 11000317167 Kindly Please Help Us Progress Report Proceeding Processing Work Schedule Providing Documents Mentioned Attached Submitted to you Sir. Kindly Please Help Us Progress Report Proceeding Processing Work Schedule Completely Disturbances Areas Report Consumer Services Doesn't Delayed Response to you Sir. Cheif Minister Application Benefits Pending Works Request Providing Documents Mentioned Attached Submitted Regarding through Consumer Services. Immediately taken action to you Sir.
T Nandhakumar
T Nandhakumar 4 साल 1 महीना पहले
Dear sir Each idea generated income like one suggestion /one rupee 1.from village /rural area people's - one suggestion/Rs2 2. From child's - one suggestion / Rs.5 3.city or education people's - one suggestion / Rs. 1 best suggestions awards giving monthly once like 3-5 persons price Rs.1000 or 2000
Karan Singh
Karan Singh 4 साल 1 महीना पहले
युवाओं को रोजगार देने के लिए अच्छी नीतियां बनाने की जरूरत है। युवाओं के कुशल के अनुसार उन्हें रोजगार मिले इस पे विचार करे सरकार।