Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

शिक्षा अधूरी छोड़ने वाले अनुसूचित जनजाति छात्रों की दर में कमी लाने और साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए उपाय

Measures to reduce dropout rate & to increase ST literacy rate
आरंभ करने की तिथि :
Jan 01, 2015
अंतिम तिथि :
Jan 05, 2015
04:15 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

घर और सामाजिक दोनों स्तरों पर शिक्षा को विकास का आधार माना जाता है। ...

घर और सामाजिक दोनों स्तरों पर शिक्षा को विकास का आधार माना जाता है। अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, पर्यावरण और प्रशासनिक कारणों के चलते आदिवासी बच्चों को शिक्षित करना सरकार के लिए हमेशा से एक चुनौती रहा है। सरकार अनुसूचित जनजाति के बच्चों लिए उत्तम शिक्षा प्राप्त करने के समान अवसर प्रदान करने हेतु एक सक्रिय पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए अपनी कार्य नीतियों का पुनर्नियोजन कर रही है।

जनजातीय शिक्षा की प्रमुख चिंताओं में से एक अनुसूचित जनजातियों की शिक्षा दर में कमी और अनुसूचित जनजातियों द्वारा बीच में शिक्षा छोड़ने की उच्च दर है|

पहली से दसवीं कक्षा के छात्रों द्वारा शिक्षा बीच में छोड़ने की दर को कम करना एक बड़ी चुनौती है। छात्रों को वापस लाना और बीच में शिक्षा छोड़ चुके छात्रों के लिए अत्यधिक देखभाल, संवेदनशील, भावनात्मक और सावधानीपूर्वक योजना बनाने की आवश्यकता है।

इस मंच के माध्यम से जनजातीय कार्य मंत्रालय आप सभी को अपने विचार, सुझाव, समाधान, आलोचना और सर्वोत्तम तरीकों के माध्यम से अभिनव हस्तक्षेप करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

भारत में जनजातीय शिक्षा की चुनौतियाँ: http://cdn.mygov.nic.in/bundles/frontendgeneral/pdf/challenges-of-tribal...

आप अपने सुझाव 4 जनवरी 2015 तक भेज सकते हैं।

फिर से कायम कर देना
412 सबमिशन दिखा रहा है
SUBIR PAUL
SUBIR PAUL 11 साल 6 महीने पहले
अगर भारत सरकार अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के नाम पर आरक्षण न देकर सिर्फ अछे छात्र और गरीव छात्र चेहे वो अनुसूचित जाती या अनुसूचित जनजाति या फिर साधारण वर्ग के छात्र हो उनको आरक्षण या स्कालरशिप दे तो देश में सभी बच्चो और छात्रों को भरपूर लाभ मिलेगा क्योकि जिनको फ़ायदा मिलने से वे आगे बढ़ सकते है उनको फैदे नही मिल पता है और जिनको फ़ायदा नही मिलना चाहिए वो इसका गलत उपयोग करता है
Mohammed Akhtar
Mohammed Akhtar 11 साल 6 महीने पहले
'भूखे पेट भजन न होया गोपाला' पहले इनके भूखे पेट को भरने का इंतजाम करना होगा फिर इन्हे समझाना होगा की अच्छे से पढ़—लिख कर ही ये अपने कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। हमें इनकी सोंच व आर्थिक स्थिती दोनों मोर्चे में एक साथ काम करना होगा।
Mohammed Akhtar
Mohammed Akhtar 11 साल 6 महीने पहले
इस जाति या वर्ग की कोई लड़की अगर दुबारा पढ़ाई शुरू करती है तो उसका व उसके पूरे परिवार का किसी सरकारी समारोह (26 जन.,15 अगस्त या और कोई) में तहसीय या जिला स्तर में सम्मान किया जावे। उस परिवार की जितने भी सरकार संबंधित कार्य हों (राशनकार्ड,दस्तावेज,बिजली,पानी, जमीन संबंधी..) वगैरह सभी कार्य प्रथम प्राथमिकता के साथ कम समय में पूरे किये जायें, इससे दुसरे लोग भी प्रभावित होंगे। पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार दे, तथा उस लड़की को कक्षा में हमेशा प्रथम पंक्ति में बैठाकर सम्मानित किया जाये।
Mohammed Akhtar
Mohammed Akhtar 11 साल 6 महीने पहले
एक कानून बनाएं — सन् 2013 के बाद पैदा होनी वाली लड़की अगर 7 साल की उम्र तक स्कूल नहीं गई तो उस घर के पुरूष मुखिया से 6 माह तक प्रतिदिन 1 घंटा सरकारी आॅफिसों में साफ—सफाई या सार्वजनिक स्थानों में देखभाल का कार्य लिया जावे। पढ़ाई दुबारा से शुरू करने वाली लड़की तथा उसके पूरे परिवार को 26 जनवरी के समारोह में सम्मानित किया जाना चाहिये। तथा पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार दे।
SUBIR PAUL
SUBIR PAUL 11 साल 6 महीने पहले
हम सुंदरगढ़ जिला में आदिवासिओ को प्रक्षिक्षण देते हैं लेकिन आदिवासिओ को आगे बढ़ने के लिए सरकार विफल रही है कारन अगर आदिवासी व्यवसाय करने के लिए बैंक से क़र्ज़ लेन जाये तो उसे क़र्ज़ नही दिया जाता है क्योकि बन्क्वाले यह कहकर क़र्ज़ नही देता है क्योकि आदिवासिओ का जमीन अमानत के तौर पर बैंक रख नही सकता है सरकार एक तरफ आदिवासिओ का विकास करने की बात करता है तो दूसरी तरफ आदिवासिओ का जमीन अमानत अमानत के रूप में रखने पर पावंदी लगा रखी हुई है अगर ऐसा होता रहेगा तो आदिवासिओ का विकास कहा और किस रूप में होगा
db4db8eee5852c3e04723c5b967b08df
vivek bharathi
vivek bharathi 11 साल 6 महीने पहले
MOST RESPECTED SIR / MADAM, I AM WORKING AS POSTAL ASSISTANT AT ARANTANGI POST OFFICE UNDER DEPARTMENT OF POSTS,INDIA PAST FIVE YEARS. AS I AM SCHEDULED TRIBES CANDIDATE AND I HAVE UNTOUCHABILITY PROBLEM OF RENTING A HOUSE AT ARANTANGI. I ALSO MET WITH AN MAJOR ROAD ACCIDENT RECENTLY AND MY LEFT LEG WAS FULLY BROKEN. ANOTHER ONE POINT, MY MOTHER IS DYING WITH CANCER AND SHE IS UNDER MY SAFEGUARD. SO, I SHALL BE HIGHLY OBLIGED AND PRAYING IF YOU KINDLY CONSIDER MY REQUEST FOR TRANSFER TO MADURAI
SUBIR PAUL
SUBIR PAUL 11 साल 6 महीने पहले
ओडिशा में आदिवासिओ को उनका अपना धर्म से बंचित करके उन्हें इसाई धर्म में परिवर्तन किया जा रहा है इसके लिए और एक खास बात यह है की अगर आप यहाँ के आदिवासीओ को उनका जाती के बारे में पूछेंगे तो वे कहेंगे की मै christian हूँ कोई यह नही कहेगा की मै आदिवासी हूँ फिर भी यहाँ के सरकार जबरन या धोखे से आदिवासिओ को धर्म परिवर्तन करवानेवाले संस्था को कुछ नही बोलता है क्योकि उनलोगों को गिफ्ट और पैसे से मुहं बांध करवा दिया जाता है
SUBIR PAUL
SUBIR PAUL 11 साल 6 महीने पहले
ओडिशा में आदिवासिओ को उनका अपना धर्म से बंचित करके उन्हें इसाई धर्म में परिवर्तन किया जा रहा है इसके लिए और एक खास बात यह है की अगर आप यहाँ के आदिवासीओ को उनका जाती के बारे में पूछेंगे तो वे कहेंगे की मै christian हूँ कोई यह नही कहेगा की मै आदिवासी हूँ फिर भी यहाँ के सरकार जबरन या धोखे से आदिवासिओ को धर्म परिवर्तन करवानेवाले संस्था को कुछ नही बोलता है क्योकि उनलोगों को गिफ्ट और पैसे से मुहं बांध करवा दिया जाता है
SUBIR PAUL
SUBIR PAUL 11 साल 6 महीने पहले
अगर भारत को आगे बढाना है तो सभी राजनेता को एकजुट होकर देश का विकास कार्य में हाथ बढाना होगा तभी देश आगे बढेगा
BHOOMA KUMARI
BHOOMA KUMARI 11 साल 6 महीने पहले
Books, school uniform and slippers can be distributed to lure the children to school apart from mid day meals. Commutation to and from school should be safe especially for girl children.TV shows, Radio prorammes shall have advertisements intermittently on how learning is fun and why girls have to come to school for a bright future. Parents can have small gatherings where inputs on children attending schools, stories of classroom, teachers learning etc. are shared.