Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

चरण 3 के अन्तर्गत गाज़ियाबाद स्मार्ट सिटी प्रस्ताव के लिए सुझाव

Suggestions for Smart City Proposal for Ghaziabad Round - 3
आरंभ करने की तिथि :
Jan 16, 2017
अंतिम तिथि :
Mar 21, 2017
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

गाज़ियाबाद को शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटीज़ मिशन के ...

गाज़ियाबाद को शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटीज़ मिशन के अन्तर्गत 100 में से एक संभावित शहर के रूप में अल्पसूचित किया गया है।

गाज़ियाबाद जो कि दिल्ली के समीप स्थित है, को स्मार्ट सिटी चुनौती के प्रथम चरण में अवसर दिया गया था। दूसरे चरण के प्रस्ताव में अच्छे यातायात,स्थिरता और जीवंतता पर बल दिया गया । सफलता के काफी नज़दीक पहुँचने के पश्चात् चरण 3 के अन्तर्गत गाज़ियाबाद को स्मार्ट सिटी चुनौती के लिए फिर अवसर मिला।

गाज़ियाबाद नगर निगम ने निर्णय लिया है कि गाज़ियाबाद के नागरिकों के साथ मिलकर उन मामलों को समझा जाये जिन्हें स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण में जोड़कर इसे भारत के स्मार्ट शहरों में से एक बनाने में सफलता प्राप्त हो सके।

इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए जीएमसी नागरिकों की प्रतिक्रियाएं जानकर रिक्त स्थानों को भरना चाहता है ताकि प्राथमिकताएं निर्धारित करके आवश्यक कार्यवाही की जा सके। नागरिकों का सहयोग उन गतिविधियों पर केंद्रित होगा जिनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ती हो सके।

अतः हम सभी को आमंत्रित करते है कि वे अपने मूल्यवान सुझाव दे क्योंकि आपके सुझाव ही गाज़ियाबाद को एक स्मार्ट शहर बनाने में सहायक होंगे।

मसौदा स्मार्ट सिटी प्रस्ताव पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।.

फिर से कायम कर देना
3082 सबमिशन दिखा रहा है
Pinku Pandey
Pinku Pandey 9 साल 3 महीने पहले
बेहतर ट्रेफिक व्यवस्था के लिये शहर में पार्किंग एवं जहां जहां सम्भव हो सके भूमिगत पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिये।
Pinku Pandey
Pinku Pandey 9 साल 3 महीने पहले
स्मार्ट सिटी के लिए सबसे जरुरी है कि हम जागरूक होकर अपने मोहल्ले, समाज कि मूलभूत आवश्यकता को पुरा करने में अपना सहयोग दें.ताकि सामाजिक स्तर पर लोगों में स्मार्ट सिटी के प्रति कुछ करने का जज्बा हो. #SmartCity, #SmartGhaziabad
sushil Mishra
sushil Mishra 9 साल 3 महीने पहले
शहर में बिजली आपर्ति ठीक प्रकार से होनी चाहिये जिसे लोगों को बिजली के कारण कठनाईयों का सामना ना करना पडें और अधिक से अधिक को बचा सकें। #SmartCity, #SmartGhaziabad