Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ई-वाणिज्य वेबसाइटों का प्रयोग करने से संबंधित डिजिटल वाणिज्य पाठ्यक्रम की विषयवस्तु बनाने हेतु अपने सुझाव दें

Give suggestions for creation of content for digital marketing course in using e-commerce site
आरंभ करने की तिथि :
Jan 01, 2015
अंतिम तिथि :
Jan 17, 2015
04:15 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

कार्यक्रम के उद्देश्य ...

कार्यक्रम के उद्देश्य

आज का युग डिजिटल संसार का युग है जहाँ सभी उद्योग ग्राहक सहभागिता पर पूर्ण रूप से निर्भर करते हैं। ग्राहक ऑनलाइन विज्ञापनों, सोशल मीडिया, ई-मेल, मोबाइल द्वारा किये जाने वाले विपणन(मोबाइल मार्केटिंग) इत्यादि माध्यमों के द्वारा इसका हिस्सा बन गए हैं। इन स्रोतों को सफल बनाने के लिए यह आवश्यक है कि इन सभी माध्यमों को योजनागत रूप से और एकीकृत कर क्रियान्वित किया जाए।

एनआईईएलआईटी, भारत सरकार के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग(डीईआईटीवाई) द्वारा संचालित संस्था है जो मानव संसाधन के आईटी; इलेक्ट्रॉनिक्स; संचार प्रौद्योगिकी; हार्डवेयर; साइबर कानून; साइबर सुरक्षा; आईपीआर; जीआईएस; क्लाउड कम्प्यूटिंग; ईएसडीएम; ई-शासन, अन्य संबंधित कार्यक्षेत्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। अधिक जानकारी http://nielit.gov.in से प्राप्त करें।

एनआईईएलआईटी द्वारा ग्रामीण लोगों के लिए ई-वाणिज्य वेबसाइटों के प्रयोग से संबंधित डिजिटल वाणिज्य पाठ्यक्रम का एक प्रारूप तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत उन्हें कंप्यूटर की बुनियादी शिक्षा प्रदान की जाएगी जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सूक्ष्म और लघु उद्योगों में लगे लोगों के बीच कंप्यूटर के प्रयोग को बढाया जा सके और जिससे वह डिजिटल मीडिया का प्रयोग दुनियाभर में भारतीय उत्पादों के विपणन के लिए कर सके। पाठ्यक्रम की समाप्ति पर सदस्य उत्पादों के विपणन के लिए कंप्यूटर का प्रयोग कर पाएँगे और साथ ही उत्पादों के प्रदर्शन और उनको बेचने के लिए पारंपरिक विपणन तरीकों के स्थान पर ई- वाणिज्य वेबसाइटों के प्रयोग में व्यापारियों और कारीगरों की सहायता कर पाएँगे।

कार्यक्रम निम्नलिखित पर केन्द्रित है -

1. ग्रामीण क्षेत्रों के कारीगर समुदाय पर।

2. उन वेब विक्रेताओं पर जो ई-मार्केटिंग के माध्यम से अपने व्यवसाय की पहुँच बढ़ाना चाहते हैं।

3. ई-मार्केटिंग क्षेत्र में रोज़गार के अवसर तलाश रहे व्यक्तियों पर।

एनआईईएलआईटी इस पाठ्यक्रम की विषयवस्तु से संबंधित प्रारूप पर आपकी टिप्पणियां चाहता है।

आप इसका प्रारूप यहाँ देख सकते हैं- http://cdn.mygov.nic.in/bundles/frontendgeneral/pdf/tentative-course-out...

आप अपनी टिप्पणियां 16 जनवरी 2015 तक भेज सकते हैं।

फिर से कायम कर देना
470 सबमिशन दिखा रहा है
Ishan Verma
Ishan Verma 11 साल 6 महीने पहले
Google provides the digital marketing course and study contents for free. Why would people buy it from an e-commerce store. Moreover google certification is far more reaching than any other agency. Infact govt should work on developing courses like the one already present on Vikaspedia but please make sure it doesn't stick there all alone for the whole year. Add a few courses to it.
Kishore Kumar
Kishore Kumar 11 साल 6 महीने पहले
Suggestions for content should be in the form of Visuals.Content in the form of slides should be in Hindi/English.Video should be made & uploaded in youtube. Deck/presentation of the course to be shared on FB & twitter. A web page as educational material to be created for people willing to be partners/vendors willing to sell their produce or who want to be end consumers.Books & e-books with basics on using e-commerce site to be made available in Hindi & English.
Hemant Nandwani
Hemant Nandwani 11 साल 6 महीने पहले
Content Can Be Like: 1. Graphic Designing, Editing & Adjusting 2. Photography and video editing, combining, adjusting But Before It Practical knowledge on Camera and Video Recorder Use should be given. 3. Animation making, editing, adjusting 4. Content Requirement or We Can say Demand Oriented Content Based Planned execution. 5. Marketing Strategies 6. Reaching Target Customer That's it . I am not a marketing Student But I Think this should be that is FIRST STEP:Digital Literacythan Rules
SURESH JESWANI
SURESH JESWANI 11 साल 6 महीने पहले
For Rural population, literacy in computer start with Basic Games, then it should start with Google search for their Village road, if one start from one Village to another Village,how much time it take, very basic to create awareness among rural population and slowly to some constructive knowledge in Computers, instead of teaching Computers as is available in Urban area. Uneven in City, computers became popular with basic Games and end up in deep knowledge thr.Google....
Anurag Shukla
Anurag Shukla 11 साल 6 महीने पहले
It is good idea but problem is that for example a weaver buy or source raw material on credit basis from local sellers/financer with some condition like buy back all finished product therefore the proposed course content or govt. web site should also elaborate list or govt. approved sellers of specific raw material in each districts/town with information of price, subsidy, loan facility etc. so that each individual craftsman could not be made bondage by financier, middleman.