DEVENDRA KUMAR JAIN
10 months 4 weeks ago
भारत विविधताओं का देश है, जो अनेक प्रांतों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित है। प्रत्येक राज्य अपनी विशिष्ट उपज और विशेष उत्पाद के लिए जाना जाता है। अब समय आ गया है कि पारंपरिक वस्तुओं के निर्यात के साथ-साथ उन अन्य वस्तुओं का भी निर्यात किया जाए, जिनकी वैश्विक स्तर पर अधिक मांग है, और इस दिशा में विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए।
पूर्व में वान उत्पादों के अंतर्गत कुछ जिलों में इस प्रकार के प्रयास किए गए हैं, किंतु अब इसे बड़े पैमाने पर लागू करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रत्येक राज्य में एक विशेष निर्यात मंत्रालय का गठन होना चाहिए तथा एक समर्पित मंत्री की नियुक्ति होनी चाहिए, जो केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करे।
Like
(1)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
