Vijay Kumar Sharma
10 months 3 weeks ago
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मेरा नमस्कार।
सबसे पहले आपकी इस मुहिम के लिए मैं आपका आभार जताना चाहता हूं जो आपने इस पोर्टल पर देश के हर नागरिक को अपनी बात आप तक पहुंचाने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया।
मैं भारत का नागरिक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला हूं मेरा सुझाव यह रहेगा की हिमाचल प्रदेश में इस मानसून में भारी नुकसान हुआ है जिसका अनुमान लगाना काफी मुश्किल है केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हमेशा नुकसान की भरपाई के लिए अनुदान राशि जारी की है जिसके लिए हम आपके आभारी हैं मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं आज इस प्लेटफार्म के माध्यम से यह कहना चाहता हूं कि हिमाचल प्रदेश में अवैध वनों के कटान को रोका जाए जिसे जो है प्रदेश में भारी भूस्खलन हो रहा है और जो लोग वनों का कटाव कर रहे हैं वह इसे पैसे तो कमा रहे हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है मेरा आपसे निवेदन है कि राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिए जाएं और वनों का अवैध कटान किसी भी तरह से ना हो ताकि यहां की प्रकृति को कोई भी नुकसान न पहुंचे।अवैध खनन को भी मध्य नजर रखते हुए इसे बंद करने की आदेश जारी करें
Like
(0)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
